युवा कांग्रेस ने असम के सीएम का किया पुतला दहन

जामताड़ा. शहर के सुभाष चौक में सोमवार की शाम युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा का पुतला दहन किया.

जामताड़ा. शहर के सुभाष चौक में सोमवार की शाम युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा का पुतला दहन किया. इसका नेतृत्व युवा जिलाध्यक्ष शाहनवाज आलम ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष रोशन आरा और प्रदेश सचिव तनवीर आलम शामिल हुए. प्रदेश उपाध्यक्ष रोशन आरा ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, जो बेहद निंदनीय है. इससे पहले सांसद कंगना रनौत ने भी वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था, जिसकी युवा कांग्रेस कड़ी निंदा करती है. कहा कि जनप्रतिनिधियों को इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए, बल्कि उन्हें जनहित के मुद्दों-जैसे महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा और रोजगार पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि जब राहुल गांधी जनता की आवाज उठाते हैं, तो भाजपा के नेता इस तरह की बयानबाजी कर मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >