अज्ञात वाहन के धक्के से युवक घायल, धनबाद रेफर

नारायणपुर. गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे पर मंगलवार की शाम एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

नारायणपुर. गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे पर मंगलवार की शाम एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के पांडेडीह जंगल के समीप की है. जानकारी के अनुसार बूटबेरिया गांव निवासी छुटु मुर्मू अपनी बाइक से नारायणपुर से घर लौट रहा था. पांडेडीह जंगल के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया. धक्का लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर लाया गया. सीएचसी में मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया. परिजन 108 एंबुलेंस से घायल को धनबाद ले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >