पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक घायल

नारायणपुर. लटैया मोड़ के समीप गुरुवार को सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

नारायणपुर. लटैया मोड़ के समीप गुरुवार को सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार, गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थानांतर्गत पंदनिया गांव निवासी 23 वर्षीय रीतलाल सोरेन बाइक से अपने गांव लौट रहा था. लटैया मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उसकी बाइक मे धक्का मार दिया. इससे युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >