केवटपाड़ा में धूमधाम से हुई मां चंडी पूजा

कुंडहित. प्रखंड के केवटपाड़ा स्थित मनसा मंदिर में शनिवार को मां चंडी की पूजा-अर्चना धूमधाम से हुई.

कुंडहित. प्रखंड के केवटपाड़ा स्थित मनसा मंदिर में शनिवार को मां चंडी की पूजा-अर्चना धूमधाम से हुई. पूजा के उपरांत मूल पांडा ने मां चंडी की शीला प्रतिमा को सिर पर रखकर कुंडहित बाजार में भ्रमण कराया गया. बाजार परिक्रमा के दौरान महिला एवं पुरुष भक्तों ने सुबह से उपवास में रहकर मां चंडी देवी का श्रद्धा से पूजा-अर्चना की. पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. देवी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. स्थानीय लोगों के अनुसार मां चंडी की पूजा करने से संक्रामक रोगों से बचाव होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है. इसी विश्वास के साथ हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग इस पूजा में भाग लेते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >