हथियापाथर में महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

विद्यासागर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के हथियापाथर गांव में सोनाली टुडू (55) की संदिग्ध मौत हो गयी है.

विद्यासागर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के हथियापाथर गांव में सोनाली टुडू (55) की संदिग्ध मौत हो गयी है. ग्रामीणों के अनुसार बीती रात महिला और उसके बेटे के बीच शराब के नशे में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. आशंका है कि इसी दौरान किसी प्रकार चोट लगने से उनकी मौत हुई होगी. हालांकि कुछ ग्रामीणों का यह भी कहना है कि विवाद ज्यादा गंभीर नहीं था, जिससे मामले में ओर भी संशय बना हुआ है. घटना के एक दिन बाद मंगलवार को सूचना मिलने पर करमाटांड़ थाना के एसआई मुकेश कुमार भोक्ता हथियापाथर गांव पहुंचे शव को अपने कब्जे में लिया. एसआई ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव पर किसी प्रकार के चोट या मारपीट के स्पष्ट निशान नहीं पाए गए हैं. मौत के वास्तविक कारण को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है. वहीं परिजनों का कहना है कि महिला ने खाना खाने के बाद सोने चली गई थीं और रात में अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गयी. परिजनों ने हार्ट ब्लॉकेज की आशंका जताई है. पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >