संवाददाता, जामताड़ा. जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया. वर्धमान-झाझा मेमू (63509) ट्रेन से उतरने के दौरान एक महिला चलती ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर गिर गयी. इसी दौरान एक युवक भी असंतुलित होकर गिर पड़ा, जिससे स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार, दोनों यात्री ट्रेन के पूरी तरह रुकने से पहले उतरने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े. घटना को देख आसपास में मौजूद यात्रियों ने तत्काल मदद के लिए दौड़ लगाई. दोनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. गनीमत रही कि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं लगी.
जामताड़ा स्टेशन पर महिला व युवक गिरे, बाल-बाल बचे
जामताड़ा. जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया. वर्धमान-झाझा मेमू (63509) ट्रेन से उतरने के दौरान एक महिला चलती ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर गिर गयी.
