नाराणयपुर : नितिन नबीन के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हर्ष

नारायणपुर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नबीन के निर्विरोध चुने जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है.

नारायणपुर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नबीन के निर्विरोध चुने जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी. भाजपा नारायणपुर मंडल अध्यक्ष दीपक सिन्हा सहित आनंद पोद्दार, चेतन मरांडी, अनिल रवानी, प्रकाश पंडित, बमशंकर दुबे, लोचन मंडल, सुबोध मंडल, पूरण भंडारी, सीताराम चौबे, शुकदेव भंडारी, पुरुषोत्तम पंडित ने कहा कि नितिन नबीन का संगठनात्मक अनुभव और दृढ़ संकल्प पार्टी को नयी दिशा देगी. कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी. मंडल अध्यक्ष दीपक सिन्हा और आनंद पोद्दार ने कहा कि नितिन नबीन भाजपा के एक वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं. वे बिहार सरकार में मंत्री हैं. और बांकीपुर विधानसभा से कई बार विधायक चुने जा चुके हैं. हाल ही में उन्हें पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >