जामताड़ा में परिवर्तन लाने के लिए हमें दें वोट : सीता सोरेन

जामताड़ा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने शुक्रवार को नारायणपुर, झिलुवा, पबिया आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया.

जामताड़ा. जामताड़ा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने शुक्रवार को नारायणपुर, झिलुवा, पबिया आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस अवसर पर सीता सोरेन ने अपने पक्ष में वोट देने की अपील की. कहा कि जामताड़ा में परिवर्तन लाना जरूरी है. मौके पर आजसू जिलाध्यक्ष राजेश महतो ने एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में मतदान करने की अपील की. वहीं दूसरी ओर असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा शनिवार को जामताड़ा विस क्षेत्र के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर में भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा करेंगें. इसकी तैयारी को लेकर शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण, उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल आदि ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. बताया कि शनिवार की सुबह 11 बजे असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा मोहनपुर पहुंचेंगे. मौके पर पाबिया मंडल अध्यक्ष कार्तिक भंडारी, गोपालपुर मंडल अध्यक्ष राजेश मंडल, सह मीडिया प्रभारी प्रदीप राउत आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >