भाजपा में शामिल होने पर माधव ने किया स्वागत

नाला विधानसभा क्षेत्र की सिमलाडंगाल पंचायत के जोरडीहा गांव में दर्जनों युवाओं ने अन्य पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा.

प्रतिनिधि, फतेहपुर नाला विधानसभा क्षेत्र के सिमलाडंगाल पंचायत के जोरडीहा गांव में दर्जनों युवाओं ने अन्य पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा. मौके पर भाजपा प्रत्याशी माधव चंद्र महतो ने सभी को पट्टा पहनाकर कर भाजपा में स्वागत किया. माधव चंद्र महतो ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार की कार्य प्रणाली से परेशान होकर नाला विधानसभा क्षेत्र से लोग भाजपा का दामन थाम रहे हैं. इस बार झामुमो गठबंधन की सरकार को उखाड़ फेंकना है. इस बार नाला विधानसभा सहित पूरे झारखंड में कमल को खिलाना है और भाजपा गठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है, जिससे राज्य में उत्पन्न बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, शोषण, लूट आदि दूर होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >