जिले में जल्द शुरू होगी विजिटर मैनेजमेंट सुविधा, घर बैठे लोग कर सकेंगे शिकायत

जामताड़ा जिला प्रशासन जल्द ही विजिटर मैनेजमेंट सिस्टम शुरू करेगा, जिससे लोग घर बैठे अपनी शिकायतें दर्ज कर सकेंगे और आवेदनों को ट्रैक कर पाएंगे।

जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी की बैठक हुई. इस अवसर पर डीसी ने जिले के सभी कॉमन सर्विस सेंटर प्रज्ञा केंद्रों की जानकारी ली. बताया गया कि कुल 1757 प्रज्ञा केंद्रों में 1238 एक्टिव एवं 525 इनएक्टिव हैं. उन्होंने इनएक्टिव प्रज्ञा केंद्रों को सक्रिय करने के निर्देश दिया. प्रज्ञा केंद्रों में मिलने वाली सुविधाओं एवं दर तालिका का बोर्ड लगाने का निर्देश दिया.

किसी भी प्रज्ञा केंद्रों के द्वारा दर तालिका से ज्यादा राशि लिए जाने पर सख्त कार्रवाई करने तथा शत-प्रतिशत पंचायतों को डिजिटल पंचायत अभियान से जोड़ने का निर्देश दिया. कहा कि डिजिटल पंचायत अभियान में प्रज्ञा केंद्र का अहम रोल है, इसके लिए प्रॉपर ट्रेनिंग दें. साथ ही उन्हें विभागीय नियम एवं प्रक्रिया की जानकारी दें. डिजिटल पंचायत को लेकर भारत नेट कनेक्टिविटी की जानकारी ली.

कनेक्टिविट बाधित पंचायतों में दुरुस्त करने एवं अन्य पंचायतों में समय से रिचार्ज कराने का निर्देश दिया. झार सेवा पोर्टल पर पेंडेंसी को देखते हुए डीसी ने शीघ्र पेंडेंसी दूर करने को कहा. जिले के सभी 71 उच्च विद्यालयों में साइबर क्लब व डिजिटल लाइब्रेरी के शीघ्र संचालन को लेकर सभी आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करने का निर्देश दिया.

वहीं उन्होंने एनआइसी जामताड़ा द्वारा विकसित किए जा रहे विजिटर मैनेजमेंट सिस्टम के संदर्भ में जानकारी ली. यह डवलपलिंग फेज में है, जल्द ही यह सुविधा आमजनों तक सुलभ होगी. कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपनी शिकायतों को जिला प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे. साथ ही अपने आवेदनों पर हुई कार्रवाई को ट्रैक भी कर सकेंगे.

मौके पर डीडीसी असीम किस्पोट्टा, एसी पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी कयूम अंसारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, साइबर डीएसपी अमित कुमार, डीएसइ विकेश कुणाल प्रजापति, डीआइओ संतोष कुमार घोष, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ दिनेश प्रसाद, डीपीओ यूआइडीएआइ राजीव कुमार, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर बिरजू राम सहित अन्य थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >