मंदिर तोड़फोड़ से लेकर पथराव तक के आरोप,थंडारडीह घटना पर विहिप ने DC-SP को सौंपा ज्ञापन

जामताड़ा के थंडारडीह में हुई घटना को लेकर विहिप ने डीसी और एसपी को ज्ञापन सौंपा. मंदिर में तोड़फोड़ और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई.

संवाददाता, जामताड़ा: करमाटांड़ थाना क्षेत्र के थंडारडीह गांव में 22 अगस्त को हुई घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने गुरुवार को उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा. विहिप के जिलाध्यक्ष अनुप राय और जिला मंत्री संजय परशुरामका ने ज्ञापन के माध्यम से मामले में आवश्यक कार्रवाई और पीड़ितों की सुरक्षा की मांग की.

मंदिर में तोड़फोड़ का लगाया आरोप

विहिप नेताओं ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि 22 अगस्त की शाम बड़ी संख्या में लोग थन्डारडीह गांव में जुटे और हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ की.

ज्ञापन के अनुसार, मंदिर की घंटी और मोटर पंप उखाड़कर ले जाने के साथ कुएं की दीवार क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगाया गया है. ग्रामीणों के विरोध करने पर पथराव और तोड़फोड़ किये जाने की बात भी विहिप की ओर से कही गयी है.

पथराव में कई लोगों के घायल होने का दावा

विहिप ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान हुए पथराव और तोड़फोड़ में कई लोग घायल हुए. ज्ञापन में एक व्यक्ति का पर्स, आधार कार्ड और 9,500 रुपये छीनने तथा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किये जाने का भी आरोप लगाया गया है.

इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.

पुलिस के साथ भी मारपीट का आरोप

ज्ञापन में विहिप ने दावा किया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी कथित रूप से धक्का-मुक्की और मारपीट की गयी तथा पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त किया गया.

विहिप नेताओं ने बताया कि मामले में करमाटांड़ थाना कांड संख्या 63/2026 दर्ज है. उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में आरोपितों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है.

धाराएं जोड़ने और सुरक्षा देने की मांग

विहिप ने ज्ञापन के माध्यम से कांड की समीक्षा के दौरान धारा 196 और 299 बीएनएस जोड़ने, आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवारों को सुरक्षा और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की.

विहिप नेताओं ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की. मौके पर राकेश पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >