सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए चला वाहन जांच अभियान

बिंदापाथर. सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को साहिबगंज-गोविंदपुर हाइवे के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया.

बिंदापाथर. सड़क सुरक्षा नियमों का सख्त अनुपालन और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को साहिबगंज-गोविंदपुर हाइवे के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया. नाला एसडीपीओ मनोज कुमार महतो एवं पुलिस निरीक्षक बिहारी मरांडी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया. पुलिस ने तकनीकी उपकरण ब्रेथ टेस्टर (ब्रेथ एनालाइजर) का उपयोग कर वाहन चालकों की जांच की. इस प्रक्रिया में चालकों के शरीर में अल्कोहल की मात्रा की पुष्टि की गयी. जांच के दौरान एक वाहन चालक को शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए दोषी पाया गया. अधिकारियों ने संबंधित चालक पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत भारी जुर्माना लगाया. एसडीपीओ ने उपस्थित लोगों और चालकों को जागरूक करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा महज एक नियम नहीं, बल्कि जीवन बचाने का संकल्प है. कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल चालक के लिए जानलेवा है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य निर्दोष लोगों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है. पुलिस निरीक्षक बिहारी मरांडी ने भी चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और गति सीमा का पालन करने की हिदायत दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >