साइबर क्राइम मामले में दो महिला हिरासत में

बंगाल की बराबनी पुलिस ने साइबर क्राइम मामले में मध्यम गांव से दो महिलाओं को हिरासत में लिया है.

मिहिजाम. बंगाल की बराबनी पुलिस ने साइबर क्राइम मामले में मध्यम गांव से दो महिलाओं को हिरासत में लिया है. इलाके के पानगुटिया निवासी चिंतामणि चर ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. पकड़े गये महिलाओं के पास से 40 मोबाइल एवं एक लैपटॉप भी बरामद किया गया है. इस मामले में मुख्य सरगना अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है. आरोप है कि कॉल सेंटर के आड़ में ठगी की जा रही थी. लोगों से मोबाइल टावर एवं प्लेसमेंट के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही थी. बराबनी थाना प्रभारी मनोरंजन मंडल ने बताया कि इस मामले में पूछताछ के बाद कई लोगों के नाम सामने आए हैं. उनकी तलाश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >