फतेहपुर. गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य पथ पर अंगुठिया मोड़ के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसा तेज रफ्तार और मोड़ पर लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ. स्थानीय लोगों ने बताया कि एक युवक के पैर की हड्डी बाहर निकल गयी थी, जबकि दूसरे युवक के पैर में भी गंभीर चोट आई है. सूचना मिलते ही फतेहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को तत्काल फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद जामताड़ा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायलों में एक की पहचान जामजोरी गांव के मिथुन कुमार के रूप में हुई है. दूसरे घायल की पहचान नहीं हो सकी थी. फिलहाल दोनों घायलों का इलाज जारी है.
अंगुठिया मोड़ पर दो बाइक सवार घायल, गंभीर
फतेहपुर. गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य पथ पर अंगुठिया मोड़ के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी.
