दो बाइकों की टक्कर, एक बच्चा समेत चार घायल

दुमका रोड के साइडिंग मोड़ पर दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इसमें एक बच्चा समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

जामताड़ा. शहर के दुमका रोड के साइडिंग मोड़ पर दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इसमें एक बच्चा समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. एक बाइक (जेएच 21 एन 0516) स्पीड से आ रही थी, जो सामने से आ रही दूसरी बाइक (जेएच 10 डी 5309) को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में दूसरे बाइक में सवार बच्चा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. टक्कर के बाद एक बाइक में सवार दोनों युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बाइकों को सड़क से हटाकर चाबियां अपने पास रख ली. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >