मिस झारखंड प्रतियोगिता में सैकेंड रनर-अप बनीं तुषिता का हुआ स्वागत

बिंदापाथर. जवाहर नवोदय विद्यालय तम्बाजोड़ में मिस झारखंड प्रतियोगिता में तुषिता सूर्यवंशी सैकेंड रनर-अप बनीं.

प्रतिनिधि, बिंदापाथर. जवाहर नवोदय विद्यालय तम्बाजोड़ में आयोजित मिस झारखंड प्रतियोगिता में तुषिता सूर्यवंशी सैकेंड रनर-अप बनीं. सोमवार को स्वागत का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ की प्राचार्या प्रीति श्रीवास्तव ने किया. इस अवसर पर विद्यालय परिवार सहित छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. कार्यक्रम में मिस झारखंड की टीम भी शामिल रही, जिसमें तुषिता सूर्यवंशी के साथ झारखंड राज्य मिस यूनिवर्स के डायरेक्टर नीतिश कुमार साह, फैशन डिजाइनर मनीष पांडेय, लीगल एडवाइजर मिस चंद्रा शर्मा तथा फोटोग्राफर अश्विन मौजूद थे. सभी अतिथियों का विद्यालय की ओर से भव्य स्वागत किया गया. तुषिता सूर्यवंशी इसी नवोदय विद्यालय गिरिडीह की पूर्व छात्रा रही है. इस दौरान प्रीति श्रीवास्तव ने कहा कि जिस समय तुषिता नवोदय विद्यालय गिरिडीह में छात्रा थी, उस समय वे स्वयं वहां की प्रिंसिपल थी. उन्होंने बताया कि तुषिता अपने छात्र जीवन से ही प्रतिभाशाली, अनुशासित एवं बहुमुखी व्यक्तित्व की धनी रही हैं. उन्होंने कहा कि तुषिता की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है. शिक्षिका सविता कुमारी ने भी उनके छात्र जीवन की यादों को साझा करते हुए उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की. कार्यक्रम का संचालन मिस पौलोमी मुखर्जी ने किया. तुषिता ने विद्यार्थियों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास बनाए रखने का संदेश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >