खुदुडीह दीनबंधु आश्रम में भागवत कथा का हुआ शुभारंभ संवाददाता, जामताड़ा. दीनबंधु आश्रम, खुदुडीह में भागवत कथा आयोजन को लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर बोधबांध स्थित अजय नदी पहुंचीं, जहां कलश में जल भर कर खुदुडीह कथास्थल पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के साथ भागवत कथा का शुभारंभ हुआ. पहले दिन कथावाचक आचार्य पं. कुलदीप कृष्णा जी महाराज ने बृज महिमा का वर्णन किया. भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर प्रकाश डाला. साथ ही भक्ति चरित्र की महत्ता समझाया. कहा कि सच्ची श्रद्धा और भक्ति से ही जीवन में शांति और सुख की प्राप्ति होती है. उन्होंने कपिल अवतार और उसके महात्म्य की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान से अवगत कराया. आयोजकों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा 20 मार्च से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगा. मौके पर मुख्य यजमान बलेदव महतो अपनी धर्मपत्नी, पुत्र निरंजन यदुवंशी व पुत्रवधु के साथ कलश यात्रा में शामिल हुए.
सच्ची श्रद्धा और भक्ति से जीवन में मिलती है सुख-शांति : आचार्य
जामताड़ा. दीनबंधु आश्रम, खुदुडीह में भागवत कथा आयोजन को लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गयी.
