अंधेरी रात में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौके पर मौत

नारायणपुर. थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव में गुरुवार की देर रात एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गयी.

– नारायणपुर थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव की घटना – मृतक ट्रैक्टर चालक की लोधरिया निवासी हंसराज रजवार के रूप में हुई पहचान प्रतिनिधि, नारायणपुर. थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव में गुरुवार की देर रात एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, रात करीब 1:00 बजे एक खाली ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर तालाब के समीप पलट गयी, जिससे चालक की घटनास्थल पर ही जान चली गयी. मृतक की पहचान धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत लोधरिया निवासी हंसराज रजवार (35) के रूप में हुई है. हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. शुक्रवार अहले सुबह मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गये. बताया जाता है कि हंसराज रजवार मूल रूप से नारायणपुर थाना क्षेत्र के पांडेडीह गांव का निवासी था. वह लंबे समय से लोधरिया में रहकर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था. मृतक के परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं भी तेज हो गई है. स्थानीय लोग बताते हैं कि रात के अंधेरे में लोधरिया, टुंडी और आसपास के सीमावर्ती गांवों से ट्रैक्टर चंपापुर, बूटबेरिया, चितामी और दूधपनिया तक आते-जाते रहते हैं. इन ट्रैक्टरों के जरिए बालू और लकड़ी के अवैध कारोबार की बात भी सामने आ रही है. हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है. – क्या कहते हैं थाना प्रभारी घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेजा गया है. हम लोग विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं. परिजनों के आवेदन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी. – मुराद हसन, थाना प्रभारी नारायणपुर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >