जामताड़ा. सदर प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रविंद्र सोरेन की अध्यक्षता में जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों की बैठक हुई. उन्होंने सभी डीलरों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि राशन कार्ड से जुड़े लंबित प्रतिवेदन अविलंब कार्यालय में जमा करें. उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित विभिन्न मानकों परफॉर्मेंस इंडिकेटर, जीएसटी, वाहन स्वामित्व, एमसीए डायरेक्टर, आयु प्रमाणन, आधार स्थिति, डुप्लीकेट एवं साइलेंट आरसी डेटा के आधार पर कार्डधारियों के सत्यापन, निष्पादन की रिपोर्ट भी शीघ्र जमा करने को कहा. उन्होंने खाद्यान्न के उठाव एवं समय पर वितरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी लाभुकों को हर हाल में समय पर अनाज उपलब्ध कराया जाए और शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें. पीडीएस दुकानदारों ने वितरण कार्य में आ रही तकनीकी एवं व्यावहारिक समस्याओं को पदाधिकारी के समक्ष रखा. मौके पर डीलर एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी देव कुमार साव, सोहन राम, विनय भगत, महेंद्र यादव, कृष्णा मुर्मू, नरेश जैन, दीपिका दास, कृष्णा घोषाल, श्याम पासवान, अरुण साहू, शंभू रविदास, दीपू गुप्ता, कमल पंडित, सचिन सेन, अनिल साहू आदि डीलर थे.
सभी डीलर खादान्न का शत-प्रतिशत करें वितरण : बीएसओ
जामताड़ा. सदर प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रविंद्र सोरेन की अध्यक्षता में जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों की बैठक हुई.
