दुर्गापूजा-दीपावली-छठ पर रेलवे का बड़ा तोहफा, यात्रियों की भीड़ संभालने को दौड़ेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें

त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं. ये ट्रेनें कानपुर-कोलकाता, आगरा-कोलकाता और आसनसोल-झांसी के बीच चलेंगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. जानें इन स्पेशल ट्रेनों का पूरा शेड्यूल और रूट.

जामताड़ा : दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. इनमें कोलकाता-कानपुर सेंट्रल, कोलकाता-आगरा कैंट तथा आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल ट्रेन शामिल हैं. इन ट्रेनों के परिचालन से पर्व के दौरान उत्तर भारत और झारखंड-बंगाल के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी.

कानपुर-कोलकाता स्पेशल

ट्रेन संख्या 04157 कानपुर सेंट्रल-कोलकाता स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को 6 अक्तूबर से 24 नवंबर तक आठ फेरे लगाएगी. यह कानपुर से सुबह 8 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी.

वापसी में ट्रेन संख्या 04158 कोलकाता-कानपुर स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 7 अक्तूबर से 25 नवंबर तक चलेगी. दोनों दिशाओं में दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशन पर ठहराव होगा.

आगरा-कोलकाता स्पेशल

ट्रेन संख्या 01911 आगरा कैंट-कोलकाता स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 1 अक्तूबर से 26 नवंबर तक नौ फेरे लगाएगी. वापसी में ट्रेन संख्या 01912 कोलकाता-आगरा कैंट स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 2 अक्तूबर से 27 नवंबर तक चलेगी.

दोनों दिशाओं में दुर्गापुर व आसनसोल में ठहराव रहेगा.

आसनसोल-झांसी स्पेशल

ट्रेन संख्या 04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को 7 अक्तूबर से 29 नवंबर तक 16 फेरे लगाएगी. वापसी में ट्रेन संख्या 04186 आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल प्रत्येक गुरुवार एवं सोमवार को 8 अक्तूबर से 30 नवंबर तक चलेगी.

दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशन पर ठहराव होगा.

विभिन्न श्रेणी के कोच उपलब्ध

ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान एवं वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे. ट्रेन संख्या 04185 और 04186 में द्वितीय श्रेणी चेयर/सीटिंग कोच भी होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >