राज्य सरकार की प्राथमिकता ही हमारी प्राथमिकता : डीसी

जामताड़ा. जिले के 27वें डीसी के रूप में आलोक कुमार ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया.

जामताड़ा के 27वें डीसी आलोक कुमार ने ग्रहण किया पदभार संवाददाता, जामताड़ा. जिले के 27वें डीसी के रूप में आलोक कुमार ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया. इससे पूर्व जिले के नव पदस्थापित डीसी आलोक कुमार के जामताड़ा आगमन पर डीडीसी निरंजन कुमार, निदेशक आFटीडीए जुगनू मिंज, एसी पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार ने बुके देकर स्वागत किया. नव पदस्थापित डीसी ने पदभार ग्रहण करने के बाद जिले के सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निष्ठापूर्वक आपसी समन्वय बनाकर टीम भावना से कार्य करने को कहा. कहा कि जो भी कार्य है, उसे निष्ठापूर्वक अधिकारी करें. किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता ही हमारी प्राथमिकता होगी. सरकार की जो भी नीतियां एवं योजनाएं हैं उसको अच्छे से एक्टिवली इंप्लीमेंट करना एवं धरातल पर लाना उनकी प्राथमिकताओं में है. मौके पर डीएसइ विकेश कुणाल प्रजापति, डीटीओ मुकेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >