आरपीएफ ने सुरक्षा के प्रति यात्रियों को किया जागरूक

जामताड़ा. जामताड़ा आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर जागरुकता अभियान चलाया. यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया.

जामताड़ा. जामताड़ा आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर जागरुकता अभियान चलाया. यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया. आरपीएफ इंस्पेक्टर और जवानों ने रेल यात्रियों को ट्रेन के गेट पर खड़ा ने होने, पैदल पुल का उपयोग करने, संदिग्ध वस्तुओं को न छूने और हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग करने की सलाह दी. यात्रियों को रेलवे ट्रैक पार न करने और चलती ट्रेन में न चढ़ने/उतरने की सलाह दी. यात्रियों को अजनबियों से कोई भी खाने-पीने की वस्तु न लेने के लिए सचेत किया. महिला बोगियों में सुरक्षा सुनिश्चित करने और आपात स्थिति में 139 नंबर पर सूचित करने की जानकारी दी. भीड़-भाड़ के दौरान ट्रेन के दरवाजे पर सफर न करने की सलाह दी गयी. आसनसोल मंडल के निर्देश पर आरपीएफ जामताड़ा के एएसआइ एस दास गुप्ता एवं हेड कांस्टेबल टीके कायल ने जागरुकता अभियान चलाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >