डायट में बाल संरक्षण में शिक्षकों की भूमिका पर डाला गया प्रकाश

नारायणपुर. डायट, पबिया में पोस्को एक्ट व हेल्दी गर्ल, सेफ गर्ल” पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

प्रतिनिधि, नारायणपुर. जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), पबिया में गुरुवार को झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से पोस्को एक्ट व हेल्दी गर्ल, सेफ गर्ल” पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्राचार्य सुरेश महतो ने की. अतिथियों का स्वागत संकाय सदस्य विनोद कुमार ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन समन्वयक एवं फेसिलिटेटर तैय्यब अंसारी ने किया. उन्होंने कहा कि बाल संरक्षण एवं लैंगिक सुरक्षा के प्रति जागरुकता बच्चों को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण प्रदान करने के लिए अत्यंत आवश्यक है. इससे बच्चे अपने अधिकारों के प्रति सजग होते हैं. अच्छे और बुरे स्पर्श की पहचान कर स्वयं की सुरक्षा कर पाते हैं. संसाधन सेवी देवेन्द्र पांडेय ने पोक्सो एक्ट के प्रमुख प्रावधानों और बाल संरक्षण में शिक्षकों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने विद्यालय स्तर पर बाल संरक्षण नीति निर्माण, जागरुकता सत्र के आयोजन व आइसीटी के उपयोग पर बल दिया. डॉ नसरीन जमाल ने किशोर स्वास्थ्य, पोषण, मासिक धर्म स्वच्छता और लड़कियों की सुरक्षा विषय पर जानकारी दी. उन्होंने सरकार की योजनाओं, विशेषकर राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में भी विस्तार से बताया. वहीं विनीत झा एवं कुमुद रंजन ने सहभागितापूर्ण गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों से ‘बाल सुरक्षा कार्य योजना’ तैयार करवाई. “स्वस्थ लड़की, सुरक्षित लड़की” विषय पर पोस्टर निर्माण कराया. थ्रोइंग बॉल क्विज के जरिए प्रतिभागियों के ज्ञान का मूल्यांकन भी किया गया. प्री-टेस्ट एवं पोस्ट-टेस्ट आयोजित कर प्रतिभागियों से फीडबैक लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >