जेएलकेएम की बैठक में संगठन का किया गया विस्तार

डाक बंगला परिसर में शुक्रवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की बैठक प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में हुई.

कुंडहित. डाक बंगला परिसर में शुक्रवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की बैठक प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में केंद्रीय महामंत्री चक्रधर चौधरी शामिल हुए. इस अवसर पर पार्टी के विस्तार एवं संगठन की मजबूती पर चर्चा की गयी. कुंडहित व फतेहपुर प्रखंड में पार्टी विस्तार किया गया. जयराम महतो के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा गया. केंद्रीय महामंत्री ने कहा कि हमारी पार्टी पूरे झारखंड में तैयारी कर चुकी है. पूरे झारखंड में 60 से 65 सीटों में चुनाव लड़ रही है. नाला विधानसभा में भी चुनाव लड़ा जायेगा. मौके पर संताल परगना के संगठन महामंत्री सफिक अंसारी, जामताड़ा जिला उपाध्यक्ष सुमन चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अमित मंडल, जिला उपाध्यक्ष अमृत मंडल, जिला संगठन सचिव जियाउद्दीन शेख, जिला महामंत्री अफताब अहमद, जिला कोषाध्यक्ष शांतिमय रूज, जिला सहसचिव सरोज कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >