मुस्लिम समुदाय ने एक दूसरे को दी बकरीद की बधाई

नाला. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की.

नाला. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की. समाजसेवी मो गुलशन अली ने बताया कि ईद-उल-अजहा जिल हिज्जा महीने के दसवें दिन मनाया जाता है. लोगों ने नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे को बधाई दी है. दरअसल, ये दुनिया भर के मुसलमानों द्वारा मनाया जाने वाला दूसरा प्रमुख इस्लामी त्योहार है. यह पैगंबर इब्राहिम के अल्लाह के प्रति पूर्ण विश्वास से दिए गए बलिदान के रूप में मनाते हैं. कहा कि ईद-उल-अजहा आपसी भाईचारे, शांति, सौहार्द एवं कुर्बानी का पर्व है. नाला प्रखंड क्षेत्र के कास्ता, सुल्तानपुर, पलास्थली, चिचुड़बिल, टेसजोड़िया, बामनडीहा, बंदरडीहा, खैरा आदि गांवों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बकरीद का पर्व मनाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JIYARAM MURMU

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >