रमजान का महीना सामाजिक एकता का प्रतीक : झामुमो नेता

जामताड़ा. रमजान उल मुबारक के पवित्र अवसर पर नवाडीह गांव में झामुमो नेता सकुर अंसारी के आवासीय परिसर में भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया.

प्रतिनिधि, जामताड़ा. रमजान उल मुबारक के पवित्र अवसर पर नवाडीह गांव में झामुमो नेता सकुर अंसारी के आवासीय परिसर में भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में रोजेदार सहित स्थानीय लोग शामिल हुए. सभी ने सामूहिक रूप से रोजा खोला. समाज में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ मांगी. इफ्तार पार्टी में शामिल लोगों ने रमजान के इस पाक महीने की अहमियत पर प्रकाश डाला. कहा कि यह महीना इंसानियत, सब्र, भाईचारे और आपसी प्रेम का संदेश देता है. रोजेदारों ने बताया कि रमजान का महीना आत्मशुद्धि और सामाजिक एकता का प्रतीक है. इस अवसर पर झामुमो नेता सकुर अंसारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. कहा कि रमजान का महीना लोगों को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ रहने का संदेश देता है. रोजेदारों ने अजान के बाद सामूहिक रूप से रोजा खोला और अल्लाह से देश में शांति, तरक्की और खुशहाली की दुआ की. इफ्तार के दौरान खजूर, फल, शरबत और विभिन्न प्रकार के पकवानों की व्यवस्था की गयी थी. इफ्तार पार्टी में शामिल लोगों ने सकुर अंसारी की पहल की सराहना की. कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत बनाता है. सभी ने मिलकर रमजान के इस पवित्र महीने की बरकतों के लिए समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >