मिहिजाम. महावीर जयंती के अवसर पर मिहिजाम में विभिन्न कार्यक्रम हुए. इसमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी शामिल हुए. उन्होंने मिहिजाम स्थित जैन मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं से मुलाकात की और भगवान महावीर को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया. मौके पर जैन समाज ने मंत्री का स्वागत किया. मंत्री ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन करुणा, प्रेम, अहिंसा और आत्मसंयम का सर्वोच्च उदाहरण है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं, क्योंकि सच्चा सुख बाहरी साधनों में नहीं, बल्कि आत्मा की शुद्धि और संयमित जीवन में निहित होता है. कहा कि यह पर्व हमें मानवता, सहिष्णुता और भाईचारे का संदेश देता है, जो आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक है. मंत्री ने जैन समाज के प्रति अपनी आत्मीयता व्यक्त करते हुए कहा कि जैन समाज उनके दिल में बसता है. मौके पर अनिल जैन, अशोक जैन, आनंद जैन, मुन्ना जैन, विपिन जैन, प्रदीप जैन, प्रवीण गोधा, विकास जैन, परवेज रहमान, मुक्ता मंडल, कुदुस अंसारी, दानिश रहमान सहित अन्य थे.
मंत्री ने मिहिजाम में भगवान महावीर को किया नमन
मिहिजाम. महावीर जयंती के अवसर पर मिहिजाम में विभिन्न कार्यक्रम हुए. इसमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी शामिल हुए.

मंत्री ने मिहिजाम में भगवान महावीर को किया नमन