परिवार कल्याण दिवस पर दंपति को किया गया सम्मानित

सीएचसी में सोमवार को परिवार कल्याण दिवस मनाया गया.

नारायणपुर. सीएचसी में सोमवार को परिवार कल्याण दिवस मनाया गया. मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी एसके गुप्ता, डॉ अर्नव चक्रवर्ती एवं डॉ अर्नव स्वरूप ने योग्य दंपति को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी. कार्यक्रम में सब्जाकनाली निवासी निकिता मरांडी पति सुबान सोरेन, सानिया हांसदा पति सुनील सोरेन, लुखीमुनी मरांडी पति दर्शन सोरेन, तेतरियाटांड़ निवासी गीता देवी पति मुरली राय, उषा कुमारी पति गोविंद रजवार, अंजू देवी पति दीपक रजवार, कोरीडीह-वन निवासी रूकसाना बीबी पति मुर्तजा अंसारी, नजीमा खातून पति नसीम अंसारी व जेनव खातून पति नूर मोहम्मद को सम्मानित किया गया. चिकित्सकों ने लाभुकों को शादी के बाद बच्चों में अंतर रखने की सलाह दी. मौके पर मुकेश कुमार, ब्रजेश शर्मा, शांतिलता हेंब्रम, सुमिता कुमारी, सुबोध मंडल, राजेंद्र हाड़ी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >