बोकारो की टीम ने लातेहार को नौ विकेट से किया पराजित

जामताड़ा. जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट मेन्स अंडर-16 के ग्रुप सी का चौथा मैच बुधवार को लातेहार और बोकारो के बीच खेला गया.

संवाददाता, जामताड़ा. जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट मेन्स अंडर-16 के ग्रुप सी का चौथा मैच बुधवार को हुआ. मैच लातेहार और बोकारो के बीच खेला गया. लातेहार की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 36 ओवर में 109 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. इसके जवाब में बोकारो की टीम ने इस लक्ष्य को 15.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया. इस मैच को बोकारो की टीम ने 09 विकेट से जीत लिया. बल्लेबाजी में लातेहार के अमित मुंडा ने 29 बॉल खेलकर 35 रन बनाए एवं सतीश कुमार ने 46 बॉल खेलकर 17 रन बनाए. वहीं बल्लेबाजी में बोकारो के अविनाश कुमार मेहता ने 49 बॉल खेलकर 63 रन बनाए व आकाशदीप आदर्श ने 25 बॉल खेलकर 24 रन बनाए. गेंदबाजी में बोकारो के अविनाश कुमार मेहता ने 09 ओवर में 30 रन देकर चार विकेट, रुद्र प्रताप सिंह ने 04 ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. वहीं अंकित कुमार ने सात ओवर में 22 रन देकर 02 विकेट हासिल किए. मैच में प्लेयर्स ऑफ द मैच का पुरस्कार बोकारो के अविनाश कुमार मेहता को दिया गया. मौके पर जेएससीए से आये टीआरडीओ कौशल सिंह, अंपायर शिवम कुमार व अजमल हुसैन, स्कोरर की भूमिका में दीपक कुमार, जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष रवींद्र कुमार झा, उपाध्यक्ष कुणाल सिंह, सदस्य तरुण दास आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >