होटलों व ढाबों में बाल मजदूरी पर करें कड़ी कार्रवाई : डीसी

जामताड़ा. डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में श्रम एवं आइटीआइ की समीक्षा हुई.

जामताड़ा. डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में श्रम एवं आइटीआइ की समीक्षा हुई. डीसी ने संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, प्रवासी श्रमिकों के निबंधन, निबंधित लाभुकों के मेधावी पुत्र-पुत्री को छात्रवृत्ति योजना, मातृत्व प्रसुविधा योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना, झारखंड निर्माण कर्मकार मृत्यु/ दुर्घटना सहायता योजना, निर्माण श्रमिक सेफ्टी किट योजना के संदर्भ में जानकारी ली. इसमें इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों एवं उनके परिवार के हित में चल रही योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों को जोड़ने का निर्देश दिया. जिले के विभिन्न ढाबों, होटलों, प्रतिष्ठानों आदि में छापेमारी कर बाल मजदूरी पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कहा कि किसी भी हाल में बाल मजदूरी नहीं होने पाएं, इसे सुनिश्चित करें. मौके पर श्रम अधीक्षक देव कुमार मिश्रा सहित अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >