धर्मनिरपेक्ष दलों के उम्मीदवारों का करें समर्थन : फॉरवर्ड ब्लॉक

ल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के झारखंड राज्य महासचिव अरुण मंडल ने प्रेस में बयान जारी किया है.

जामताड़ा. ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के झारखंड राज्य महासचिव अरुण मंडल ने प्रेस में बयान जारी किया है. कहा है कि राज्य कमेटी ने निर्णय लिया है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में वामपंथी, जनवादी एवं धर्मनिरपेक्ष दलों के उम्मीदवारों को समर्थन करेंगे. इसी क्रम में जामताड़ा विधानसभा से सीपीआइ (एम) के उम्मीदवार लखन लाल मंडल, नाला से सीपीआइ प्रत्याशी कन्हाई माल पहाड़िया एवं सारठ से सीपीआइ उम्मीदवार छाया कोल को समर्थन किया गया है. उन्हाेंने कहा आज सत्ता में बैठी झारखंड सरकार जनता की समस्याओं को हल करने में विफल साबित हुई है. किसानों के खेतों में पानी नहीं, लघु कुटीर उद्योगों को सुरक्षा नहीं और बेरोजगारों को काम नहीं दे पाई है. गरीब मजदूरों का पलायन रोकने में विफल हो गयी है. सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार घूसखोरी का तांडव रोकने में विफल हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >