छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह रोकने का लिया संकल्प

नारायणपुर. डालसा के तत्वावधान में शुक्रवार को नारायणपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुधुडीह में विधिक जागरुकता शिविर लगाया गया.

नारायणपुर. डालसा के तत्वावधान में शुक्रवार को नारायणपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुधुडीह में विधिक जागरुकता शिविर लगाया गया. पीएलवी शहादत अली एवं वार्ड सदस्य गौरीशंकर यादव के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाली. रैली में प्रधानाध्यापक सचिंद्र कुमार, आंगनबाड़ी सेविका दुर्गावती देवी ने सक्रिय भागीदारी निभाई. रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य सड़क से होते हुए आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर पुनः विद्यालय पहुंची. इसके बाद छात्र-छात्राओं, शिक्षकों ने बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने तथा बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने का सामूहिक संकल्प लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में कानूनी जागरुकता फैलाना, बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं पर रोक लगाना, बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था. मौके पर सहायक शिक्षक कालीचरण यादव, गायत्री देवी, लाबली यादव आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >