कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर पर बनायें मजबूत, युवाओं की बढ़ायें भागीदारी : मंत्री

जामताड़ा. जामताड़ा में सोमवार को युवा कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई. इसमें संगठन की मजबूती और राजनीतिक रणनीति को लेकर चर्चा हुई.

– जामताड़ा में युवा कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की हुई बैठक संवाददाता, जामताड़ा. जामताड़ा में सोमवार को युवा कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई. इसमें संगठन की मजबूती और राजनीतिक रणनीति को लेकर चर्चा हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शाहनवाज आलम ने की. बतौर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव शामिल हुए. इस दौरान प्रदेश महासचिव तनवीर आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष रौशन आरा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपिका बेसरा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं. बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गयी. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भारत की भूमिका को और मजबूत तरीके से रखना चाहिए था. उन्होंने आरोप लगाया कि भारत की छवि अमेरिका के समर्थन में झुकता हुआ दिख रहा है, जो सही संदेश नहीं देता. साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को लेकर भी नाराजगी जताई. कहा कि ऐसे देशों के साथ बातचीत देश की भावना के अनुरूप नहीं है, जिनसे भारत के संबंध लंबे समय से तनावपूर्ण रहे हैं. उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से कहा कि नयी टीम में जबरदस्त ऊर्जा है और जरूरत है इसे सही दिशा देने की. उन्होंने युवाओं से एकजुट रहने, संघर्ष के लिए तैयार रहने और भाजपा को कड़ी चुनौती देने का आह्वान किया. कहा, जरूरत पड़े तो जेल जाने से भी पीछे नहीं हटना है, लेकिन अपने हक की लड़ाई जारी रखनी है. वहीं प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने पर जोर दिया. कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया. मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव विनोद क्षत्रिय, दानिश रहमान, प्रखंड अध्यक्ष दाऊद अंसारी, विजय दुबे, बीरबल अंसारी, खालिद अंसारी, प्रदीप मुर्मू, सरफराज शेख, मोकीम अनवर, राजू दत्ता, रूपेश यादव, मुकंदर दास, मिनहाज, फिरदौस, राहुल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >