झामुमो स्थापना दिवस में भाग लेने को लेकर बनी रणनीति

फतेहपुर. झामुमो स्थापना दिवस आगामी 2 फरवरी को दुमका में मनाया जाना है. दुमका प्रस्थान करने को लेकर फतेहपुर झामुमो कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.

फतेहपुर. झामुमो स्थापना दिवस आगामी 2 फरवरी को दुमका में मनाया जाना है. दुमका प्रस्थान करने को लेकर फतेहपुर झामुमो कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार महतो ने की. बैठक में स्थापना दिवस को लेकर फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सजावट व प्रचार-प्रसार करने की रणनीति बनायी गयी. बताया गया कि गांव-गांव में झंडा, बैनर एवं तोरण द्वार लगाए जायेंगे. सभी पंचायतों में स्थापना दिवस कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रण-पत्र (इनविटेशन कार्ड) का वितरण किया जायेगा. बैठक में कोषाध्यक्ष अनंत देव यादव, गयाप्रसाद मंडल, निजाम अंसारी, प्रमोद महतो, रवि राय, अशोक सिंह, दीपक चौधरी, हिदायत अंसारी, दिलीप मोदी, पियारुद्दीन शेख, साइम अंसारी, उत्तम टुडू आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >