बीरग्राम-बरबेंदिया पुल निर्माण को लेकर दिया धरना

जामताड़ा. बीरग्राम-बरबेंदिया पुल निर्माण संघर्ष समिति ने समाहरणालय के समक्ष धरना दिया.

जामताड़ा. बीरग्राम-बरबेंदिया पुल निर्माण संघर्ष समिति ने समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. अध्यक्षता मो रफीक अंसारी ने की. समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार महतो ने कहा कि पुल शुरू हुए दो साल लगभग होने को हैं, लेकिन समय पर कार्य पूरा नहीं हुआ है. कहा कि बराकर नदी में जब बाढ़ उफान पर होता है तो पुल निर्माण बंद हो जायेगा. अभी नदी घाट सूखा है एवं पिलर बनाने का अच्छा मौका है. सचिव मो रफीक अंसारी ने कहा कि विभागीय अभियंताओं द्वारा समय-समय पर तकनीकी अनुश्रवण एवं गुणवत्ता की जांच बरकरार रखें. पुल निर्माण की जांच समिति बनाकर प्रत्येक 15 दिनों के अंतराल पर समीक्षा की जानी चाहिए. धरना के बाद उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा गया. मौके पर देवेन्द्र राम, फुरकान अंसारी, कौरेश अंसारी, मो जासीम, गोलक मंडल, बेजेन मंडल, गोविंद मुर्मू आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >