एसएसबी के जवानों ने मिहिजाम में किया फ्लैग मार्च

एसएसबी के जवानों व मिहिजाम पुलिस ने गुरुवार को नगर में फ्लैग मार्च किया.

मिहिजाम. एसएसबी के जवानों व मिहिजाम पुलिस ने गुरुवार को नगर में फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक रवींद्रनाथ यादव व एसएसबी के सहायक इंस्पेक्टर आनंद कुमार गोप ने संयुक्त रूप से किया. फ्लैग मार्च आने वाले त्योहार व लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किया गया. फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकल कर इंदिरा चौक, स्टेशन रोड, मस्जिद रोड, मेन रोड, पी बनर्जी रोड, हटिया आदि इलाके का भ्रमण किया. कहा कि आने वाले दिनों में रामनवमी का त्योहार है. लोकसभा का चुनाव भी होना है. इसी के तहत शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए फ्लैग मार्च किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >