अद्वैत आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा आज से, निकली शोभा यात्रा

नाला. प्रखंड क्षेत्र के बेगेजुड़ी (डंगालपाड़ा) गांव स्थित अद्वैत आश्रम में सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा को लेकर शोभा यात्रा निकाली गयी.

प्रतिनिधि, नाला. प्रखंड क्षेत्र के बेगेजुड़ी (डंगालपाड़ा) गांव स्थित अद्वैत आश्रम में सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा को लेकर शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल पुरुष-महिला श्रद्धालु उमस भरी गर्मी एवं चिलचिलाती धूप में गांव से दूर कुरुली नदी तक पहुंचे. आचार्य ने विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण से शुद्धिकरण के पश्चात गंगा जी का आह्वान पूजन किया. वैदिक कर्मकांड के पश्चात मिट्टी के कलश में जल भरकर जयघोष करते हुए यज्ञ मंडप परिसर तक लाया गया. हरिनाम संकीर्तन एवं गाजे-बाजे के साथ नाचते गाते कन्याओं को यज्ञ मंडप तक पहुंचाया गया. शोभा यात्रा के गांव पहुंचने पर दर्शन नमन करने के लिए महिलाओं उमड़ पड़ी. कथा स्थल पहुंचने के बाद मंगल कलशों को व्यास पीठ के चारों और स्थापित की गयी. जानकारी हो कि रविवार से कथावाचिका वृंदावन ब्रजवासी राधा किशोरी हिन्दी एवं बांग्ला भाषा में श्रीमद्भागवत कथा प्रस्तुत करेंगी. इसके लिए भक्त वैष्णव सम्प्रदाय में काफी उत्साह है. मौके पर आश्रम के रामदास बाबाजी, उज्ज्वल भट्टाचार्य, दयामय घोष, दिलीप कुमार घोष, आशीष कुमार घोष, परिमल घोष, मनिलाल घोष, उदय कुमार घोष, मिलन वाद्यकर, मृत्यंजय बाउरी, सीतानाथ बाउरी, राधानाथ बाउरी, उत्तम वाद्यकर सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >