समाजसेवी ने पटोदिया धर्मशाला के समीप खोला प्याऊ

भीषण गर्मी में लोगों को पेयजल के लिए अब नहीं भटकना पड़ेगा

जामताड़ा. उमस भरी भीषण गर्मी में जहां लोगों के हलख सुख रहे हैं. लोग शीतल पेयजल के लिए इधर उधर भटक रहे हैं, वहीं जामताड़ा के समाजसेवी अमरनाथ मिश्र की ओर से दुमका रोड स्थित पाटोदिया धर्मशाला के सामने राहगीरों के लिए मुफ्त में शीतल पेयजल श्रद्धाभाव के साथ पिलाया जा रहा है. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए प्याऊ खोला गया है. ताकि किसी भी राहगीरों या हाट बाजार करने वालों को इस भीषण गर्मी में शीतल पेयजल के लिए भटकना न पड़े. मौके पर चंदन महतो, कुणाल, रियाज शेख, गुलाब अंसारी, कारू साव, सतीश सिंह, तीरथ महतो, साहबलाल मरांडी, मनोज आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >