दो बाइकों की टक्कर में महिला समेत छह लोग जख्मी

विद्यासागर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के हेठ करमाटांड़ गांव के समीप सोमवार को दो बाइकों की बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गयी.

विद्यासागर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के हेठ करमाटांड़ गांव के समीप सोमवार को दो बाइकों की बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गयी. घटना में कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में दो बाइक चालक, एक महिला, एक बच्चा सहित दो अन्य शामिल हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गये और उस पर सवार लोग सड़क से दूर जा गिरे. घायल स्प्लेंडर बाइक चालक और उनकी पत्नी करमाटांड़ बस्ती निवासी बतायी जा रही हैं. मोहम्मद समीर अंसारी (20 वर्ष), लालमुन खातून (25 वर्ष), आर्य परवीन (06 वर्ष), सेयूब अंसारी जो मधुपुर के बेरबाद पंचरुखी का निवासी है, जिनकी स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है. ये सभी अपने घर से करमाटांड़ बस्ती जा रहे थे. हेठ करमाटांड़ के ग्रामीण हादसे के तुरंत बाद जुट गये. ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी. ग्रामीणों की मदद से सभी को प्राथमिक उपचार के लिए नारायणपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों को धनबाद रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >