नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चला हस्ताक्षर अभियान

जामताड़ा. भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के निमित्त जामताड़ा महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया.

जामताड़ा. भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के निमित्त जामताड़ा महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जहां छात्राएं अपनी खुशी का इजहार करते हुए हस्ताक्षर किया. छात्राओं ने कहा कि सितंबर 2023 में संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास हुआ था. अब वह स्वर्णिम पल आ गया है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नें विशेष सत्र संसद में बुलाया है, जिसमें ये बिल कानून के रूप में परिवर्तित हो जाएगा. नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि यह देश के करोड़ों माताओं, बहनों एवं बेटियों के अधिकार, सम्मान और भागीदारी को सुनिश्चित करने वाला ऐतिहासिक निर्णय है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम महिलाओं को सपना जो वर्षों से लंबित था, वह आज साकार होने जा रहा है. इस अधिनियम में संसद तथा विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का तय किया गया है. महिलाओं को नीति निर्माण के लिए केंद्र में स्थापित किया जाएगा. अब हमारे गांवों, शहरों और राज्यों की महिलाएं भी सीधे निर्णय लेने में भाग ले सकेंगे. इससे न केवल महिलाओं का सशक्तिकरण होगा, बल्कि समाज की हर वर्ग की आवाज मजबूती से केंद्र तक पहुंचेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >