खराब कई चपानलों को ऑन स्पॉट किया गया दुरूस्त

जामताड़ा. जिले के कुल 118 पंचायतों में संभावित पेयजल संकट के त्वरित व स्थायी समाधान के लिए 18 अप्रैल तक पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा मनाया जा रहा है.

संवाददाता, जामताड़ा. जिले के कुल 118 पंचायतों में संभावित पेयजल संकट के त्वरित व स्थायी समाधान के लिए 18 अप्रैल तक पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा मनाया जा रहा है. जामताड़ा सदर प्रखंड के उदलबनी एवं लाधना, नारायणपुर प्रखंड के रूपडीह, पोस्ता एवं बुधुडीह, नाला प्रखंड के श्रीपुर एवं टेसजुरिया, करमाटांड़ प्रखंड के विराजपुर एवं नवाडीह, फतेहपुर प्रखंड के ख़मारबाद एवं बनूडीह, कुंडहित प्रखंड के मुडाबेड़िया एवं गायपाथर पंचायत में जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने पेयजल स्त्रोतों की जांच की. टीम ने पेयजल स्त्रोतों का निरीक्षण किया. गांवों में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पेयजल से जुड़ी समस्याओं पर विमर्श किया. समस्याओं के निष्पादन के लिए कई प्रस्तावों को पारित किया गया. इस क्रम में कई खराब चापानलों को ऑन स्पॉट दुरूस्त भी किया गया. आज इन पंचायतों में चलेगा निरीक्षण अभियान :जामताड़ा-बेवा, चंद्रदीपा एवं पियालसोला, नारायणपुर-टोपाटांड एवं नवाडीह, नाला-गेड़िया एवं पांजुनियाँ, करमाटांड़-बरमुंडी एवं बरदाहा, फतेहपुर- अगैयासरमुंडी, कुंडहित-खाजूरी एवं भेलुवा आदि शामिल.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >