स्वशासन व्यवस्था को ग्राम स्तर पर बनाया जायेगा प्रभावकारी : जिलाध्यक्ष

जामताड़ा. राजस्व ग्राम प्रधान संघ की बैठक गांधी मैदान में सोमवार को हुई. इसमें झारखंड आंदोलनकारी संघ के केंद्रीय अध्यक्ष नंदलाल सोरेन शामिल हुए.

संवाददाता, जामताड़ा. राजस्व ग्राम प्रधान संघ की बैठक गांधी मैदान में सोमवार को हुई. इसमें झारखंड आंदोलनकारी संघ के केंद्रीय अध्यक्ष नंदलाल सोरेन शामिल हुए. मौके पर परंपरागत स्वशासन व्यवस्था गांव स्तर पर प्रभावकारी बनाने के लिए ग्राम प्रधान, गोडेत, कुड़ाम नायकी, नायकी, जोग मांझी आदि को जागरूक करने का निर्णय लिया. संगठन को सशक्त बनाने एवं सम्मान राशि से वंचित ग्राम प्रधान, गोडेत, कुड़ाम नायकी, नायकी, जोग मांझी सहित परंपरागत सामाजिक प्रतिनिधि चयन को लेकर अभिलेख तैयार की जायेगी. अभिलेख अनुमोदन के लिए संबंधित कार्यालय को उपलब्ध कराया जायेगा. नंदलाल सोरेन ने कहा अनुसूचित जिले में ग्राम प्रधान को कानूनी जिम्मेवारी मिली है. इन्हें जागरूक होकर पेसा कानून को धरातल पर सुव्यवस्थित करने का प्रयास करना चाहिए. जिलाध्यक्ष अजीत दुबे ने कहा परंपरागत स्वशासन व्यवस्था गांव से लेकर विभागीय कार्यालय तक प्रभावकारी नहीं है, जिस कारण स्वशासन व्यवस्था का अस्तित्व केवल एसपीटी एक्ट के किताब के पन्ने तक ही सीमित रह गयी है. जिला महामंत्री शिवलाल मुर्मू ने कहा कि ग्राम प्रधान, गोडेत, कुड़ाम नायकी, नायकी, जोग मांझी आदि परंपरागत सामाजिक प्रतिनिधि को जागरूक करने के लिए समय-समय पर विभागीय पहल होनी चाहिए. जामताड़ा प्रखंड के 22 पंचायत को कर अलग-अलग नोडल क्षेत्र बनाया गया है. प्रत्येक नोडल बैठक में पांच पंचायतों के सामाजिक प्रतिनिधि शामिल होंगे. प्रत्येक शनिवार को नोडल स्तरीय एक बैठक होगी. बैठक में करमाटांड़, जामताड़ा तथा नारायणपुर के प्रखंड अध्यक्ष के अलावा जिला कमेटी के पदाधिकारी प्रशिक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे. संघ के प्रमंडलीय महासचिव सह प्रवक्ता अरविंद कुमार ओझा ने कहा कि जामताड़ा में गठित प्रखंड कमेटी की अवधि समाप्त हो चुका है. सशक्त कमेटी पुनर्गठन हो. प्रखंड स्तरीय कमेटी गठन की संभावित तिथि 24 नवंबर या नौ दिसंबर निर्धारित की गयी है. मौके पर अब्दुल रज्जाक अंसारी, हेमन मुर्मू, धनंजय सिंह, जिला कमेटी के दुबराज भंडारी, पुलिस मरांडी, गणेश सोरेन, रफीक अंसारी, मोहम्मद मंसूर, रशीद अंसारी, नाला प्रतिनिधि रंजन मंडल, गोपाल राय समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >