स्कूली बच्चों को पांच जून से मिलेगा पाठ्यपुस्तक

जेसीइआरटी निदेशक आदित्य रंजन ने जिला को पत्र भेजा है.

जामताड़ा. नये सत्र 2024-25 में कक्षा एक से 12वीं तक पाठ्यपुस्तकों का वितरण पांच जून से मिलना प्रारंभ होगा. इसको लेकर जेसीइआरटी के निदेशक आदित्य रंजन ने जिला को पत्र भेजा है. कहा है कि समग्र शिक्षा अंतर्गत कक्षा एक से आठ तक व राज्य सरकार की योजना के तहत कक्षा नौ से 12वीं तक नामांकित सभी छात्र- छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों को विद्यालयों तक पहुंचाना है और उन्हें छात्रों के बीच वितरण किया जाना है. पाठयपुस्तकों की आपूर्ति की अंतिम तिथि 30 जून तक निर्धारित की गयी है. विद्यालयों में आपूर्ति आदर्श आचार संहिता के बाद 05 जून से छात्र-छात्राओं की बीच वितरण किया जाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >