सखी मंडल ने मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जागरूक

सखी मंडल की महिलाओं ने चलाया मतदाता जागरुकता अभियान

जामताड़ा. सखी मंडल की महिलाओं ने मतदान के प्रति जागरुकता फैलाने को लेकर नाला प्रखंड के कुलडंगाल संकुल अंतर्गत कोलीडीह, बेनगडिया, पाकुड़िया और फतेहपुर प्रखंड के धुतला, गुहियाजोरी में अभियान चलाया. मतदान के प्रतिशत में वृद्धि किये जाने को लेकर महिलाओं को जागरूक किया. इस संंबंध में सामुदायिक समन्वयक इकबाल ने बताया कि मतदाता जागरुकता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत मतदाता जागरुकता रैली निकाली जा रही है. घर-घर मतदान की तिथि से अवगत करवाना, ग्राम संगठन के कार्यालयों में मेहंदी रचाओ आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. नाला प्रखंड के तीन गांवों, फतेहपुर प्रखंड के दो गांवं में मतदान जागरुकता रैली निकाली गयी. रैली में सखी मंडल की दीदी लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है, मतदान करना हम सबका फर्ज है. आपका वोट आपकी ताकत है, दोनों बने देश की ताकत सारा काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो स्लोगन लगाकर जागरूक किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >