गेड़िया-खैरा से बिंदापाथर तक सड़क जर्जर, राहगीर परेशान

बिंदापाथर. थाना क्षेत्र की मुख्य सड़क जर्जर हो गयी है. इस कारण गेड़िया-खैरा से बिंदापाथर थाना तक पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

प्रतिनिधि, बिंदापाथर. थाना क्षेत्र की मुख्य सड़क जर्जर हो गयी है. इस कारण गेड़िया-खैरा से बिंदापाथर थाना तक पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क की जर्जर स्थिति के कारण लोगों को सीधे मार्ग के बजाय पांच से सात किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर घुमकर जाना पड़ रहा है, जिससे समय और संसाधनों दोनों की बर्बादी हो रही है. बिंदापाथर के बाउरीपाड़ा इलाके की सड़क अत्यंत खस्ताहाल है, जगह-जगह बने गड्ढे और जलजमाव ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया है. लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. लोगों की मानें तो यह सड़क जोखिम से भरा है. आए दिन राहगीर फिसलकर गिर जाते हैं और घायल हो जाते हैं. विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह रास्ता बेहद खतरनाक साबित हो रहा है. उल्लेखनीय है कि यह सड़क देवघर के बागदाहा से लेकर पश्चिम बंगाल के चित्तरंजन तक को जोड़ती है, जिससे इसका महत्व और बढ़ जाता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए. जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके, ताकि आवागमन सुगम हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >