भूमि संरक्षण विभाग से संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा

जामताड़ा. डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में भूमि संरक्षण विभाग से संचालित योजनाओं व हुए कार्यों को लेकर बैठक हुई.

संवाददाता, जामताड़ा. डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में भूमि संरक्षण विभाग से संचालित योजनाओं व हुए कार्यों को लेकर बैठक हुई. डीसी ने भूमि संरक्षण वित्तीय वर्ष 2024-25 में क्रियान्वित योजनाओं में अद्यतन प्रगति एवं चालू वित्तीय वर्ष में क्रियान्वित की जाने वाले योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने राइस फेला भूमि विकास योजना के तहत सरकारी एवं निजी तालाबों के जीर्णोद्धार, जल निधि योजना के तहत परकोलेशन टैंक, डीप बोरिंग, एसएचजी/महिला स्वयं सहायता समूहों, मिनी ट्रैक्टर, पावर ट्रेलर, रीपर, राइस ट्रांसप्लांटर एवं अन्य सहायक कृषि उपकरणों के वितरण, केंद्र प्रायोजित पीएम आरकेवीवाई योजना के तहत एसएमएएम उपयोजना सहित मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्य उपलब्धि की समीक्षा की. उन्होंने योजना के वृहत प्रचार प्रसार एवं लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत उपलब्धि के लिए दिशा निर्देश दिया. मौके पर भूमि संरक्षण पदाधिकारी रिजवान अंसारी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >