धसनियां में बंद पड़ी 12 जलमीनारें जल्द करें चालू : डीपीआरओ

बिंदापाथर. फतेहपुर प्रखंड के धसनियां पंचायत सचिवालय में पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत समीक्षा बैठक हुई.

बिंदापाथर. फतेहपुर प्रखंड के धसनियां पंचायत सचिवालय में पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत समीक्षा बैठक हुई. बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर सुदिती सुमन, फतेहपुर प्रखंड प्रमुख अरविंद उपस्थित थे. बैठक में धसनियां गांव में बने करीब 23 करोड़ की लागत बनी वृहद जलमीनार से ग्रामीणों को लाभ नहीं मिलने का मुद्दा छाया रहा. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त जलमीनार से धतुला यादव टोला, दुमदुमी, डागरापाड़ा आदि कई गांवों में पानी का कनेक्शन ही नहीं दिया गया है. फतेहपुर प्रखंड प्रमुख ने कहा कि इस वृहद जलमीनार से लोगों में उम्मीद जगी थी कि अब पानी की समस्या से निजात मिलेगी, लेकिन संवेदक की मनमानी व विभागीय लापरवाही खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं. डीपीआरओ ने कनीय अभियंता को शीघ्र सुधार करने का निर्देश दिया. वहीं कंपनी के निजी अभियंता गजानंद पंडित को अविलंब सभी गांव में पानी कनेक्शन चालू करने का निर्देश दिया. ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में कुल 12 जलमीनारें वर्तमान में बंद पड़ी है. संज्ञान लेते हुए पंकज रवि ने संबंधित कनीय अभियंता को एक सप्ताह के भीतर सभी जलमीनारों को क्रियाशील करने का निर्देश दिया. पंचायत में खराब पड़े 101 चापानलों को अविलंब दुरुस्त करने का निर्देश दिया. टीम ने तांबाजोर गांव में ऑन द स्पॉट खराब चापानलों की मरम्मत कराई. मौके पर जेइ विकास कुमार, मुखिया प्रतिमा मरांडी, पंचायत सचिव तपन कुमार मंडल, राकेश यादव, अजय यादव सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >