शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

नारायणपुर. नारायणपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है.

नारायणपुर. नारायणपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में नारायणपुर थाना कांड संख्या 42/2026, 16 अप्रैल 2026 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है. जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के 21 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि बूटबेरिया गांव के इसाक अंसारी ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी इसाक अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. इस कांड के अनुसंधानकर्ता पुअनि साकेत प्रताप देव हैं, जो मामले की जांच में जुटे हुए हैं. पुलिस का कहना है कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >