जामताड़ा में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, रांची एक्साइज इंटेलिजेंस की कार्रवाई में हजारों लीटर शराब व स्प्रीट जब्त

रांची एक्साइज इंटेलिजेंस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा में छापेमारी कर हजारों लीटर शराब और स्प्रीट जब्त किया है. दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है.

जामताड़ा, उमेश कुमार : रांची एक्साइज इंटेलिजेंस विभाग ने जामताड़ा में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. रांची एक्साइज विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर गजेंद्र सिंह, संथाल परगना क्षेत्र के डिप्टी कमिश्नर (उत्पाद) मनोज कुमार और धनबाद जोन के असिस्टेंट कमिश्नर संजय मेहता की अगुवाई में जामताड़ा थाना क्षेत्र के सुपाइडीह गांव में कई जगहों पर छापेमारी की गई.

मनोज मंडल और पूर्व मुखिया लखींद्र मुर्मू को किया गिरफ्तार

इस दौरान टीम ने शराब के अवैध कारोबार के स्थानीय सरगना मनोज मंडल व पूर्व मुखिया लखींद्र मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुपायडीह गांव के हुड़ालबेड़ा टोला में पूर्व मुखिया लखींद्र मुर्मू के घर से हजारों लीटर तैयार विभिन्न ब्रांड के शराब जब्त किए हैं. इसके अलावा हजारों लीटर कच्चा स्प्रीट भी दर्जनों ड्राम में मिले हैं, जिसे जब्त कर वाहनों से जामताड़ा उत्पाद विभाग ले जाया गया.

गुप्त सूचना पर एक्साइज इंटेलिजेंस ने जामताड़ा में की कार्रवाई

एक्साइज इंटेलिजेंस विभाग को जामताड़ा में अवैध शराब बनाए जाने की सूचना मिली थी. टीम बनाकर इसकी जांच की गई, तो सभी सूचनाएं सही पाई गईं. पता चला कि यहां बनने वाली नकली शराब को बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में खपाया जाता है. इसके बाद टीम बनाकर छापेमारी की गई. यहां से भारी मात्रा में शराब, शराब बनाने के यंत्र और कच्चा निर्माण सामग्री पुलिस ने बरामद किए.

Also Read : सौ हांड़ी शराब को किया नष्ट जामताड़ा पुलिस का दो माड़ी भट्ठी पर छापा

छापेमारी दल में उत्पाद अधीक्षक समेत ये लोग थे शामिल

सभी जब्त सामानों को उत्पाद विभाग तक विभिन्न वाहनों से लाया जा रहा है. छापेमारी टीम में उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी, जामताड़ा एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी, जामताड़ा के थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल व उत्पाद विभाग के एसआई शामिल थे.

Also Read : फरार अवैध शराब व्यवसायी के गिरफ्तारी के लिए उत्पाद विभाग ने मांगा वारंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >