90 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम आने पर नपेंगे प्राचार्य : निदेशक

राज्य शिक्षा परियोजना के निदेशक आदित्य रंजन ने मंगलवार को वीडियो कांन्फ्रेंसिंग की.

जामताड़ा. राज्य शिक्षा परियोजना के निदेशक आदित्य रंजन ने मंगलवार को वीडियो कांन्फ्रेंसिंग की. निदेशक ने डीइओ डॉ गोपाल कृष्ण झा को निर्देश देते हुए कहा कि अब चुनाव समाप्त हो गया है. सभी कामों में गति लायें. कहा कि जिस स्कूल में भवन की आवश्यकता है और वहां जमीन उपलब्ध है तो वैसे स्कूलों को चिह्नित कर सूची भेजें. ताकि संबंधित स्कूलों में भवन बनाया जा सके. कहा कि प्रोजेक्ट इंपैक्ट के तहत जून के अंतिम सप्ताह से एक माह तक राज्य स्तरीय टीम जिले में रहेंगी. टीम एक-एक स्कूलों की समीक्षा करेगी. सभी स्कूलों में 30 जून तक पौधरोपण करने का निर्देश दिया. निदेशक ने निर्देश दिया कि इस वर्ष हर हाल में परीक्षा परिणाम में सुधार होनी चाहिए. 90 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम होने पर संबंधित प्राचार्य पर विभागीय कार्रवाई होगी. मौके पर एडीपीओ संजय कापरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >